मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे। किसान पहले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ कमिश्नरी पार्क पहुंचे और इसके बाद एमडीए कार्यालय पहुंचकर वीसी को ज्ञापन सौंपा। बाद में किसान पैदल और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ रैली निकालते हुए आरटीओ कार्यालय पहुंचे, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को परिसर में ले जाकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।