मेरठ। हस्तिनापुर की ऐतिहासिक नगरी में स्थित श्री प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। परम पूज्य संतों के आशीर्वाद से क्षेत्र में निर्माणाधीन वात्सल्य तीर्थ धाम मंदिर के लिए मूलनायक प्रतिमाओं के मूर्ति पाषाण का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान की प्रतिमा के पाषाण का विशेष पूजन विशाल जैन बटेश्वर परिवार की ओर से संपन्न कराया गया। इसके साथ ही वात्सल्य तीर्थ धाम के निर्माण में आस्था प्रकट करते हुए रमेश चंद्र जैन एवं पंकज जैन की ओर से एक अन्य भव्य मूर्ति की प्रदान की गई। क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन कहा कि वात्सल्य तीर्थ धाम के निर्माण से हस्तिनापुर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी। यह अपने आप में भव्य होगा जिसके दर्शन के लिए देश-विदेश के जैन श्रद्धालु हस्तिनापुर आएंगे।