फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिक्षक दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने आयोजित किया गुरु सम्मान समारोह 2026

Pratyush Sharma Updated Sat, 05 Sep 2026 11:21 PM IST

मेरठ। शिक्षक दिवस के अवसर पर बेटियां फाउंडेशन ने गुरु सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम शनिवार को मदन मोहन विद्या मंदिर, सीसीएस विश्वविद्यालय में हुआ। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी, राखी, आशा मिश्रा, जागृति बोहरा, सीमा गुप्ता, हेमलता, दीप्ति, सविता, बलबीर कौर और प्रीति को यह सम्मान मिला। बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार हैं, जो विद्यार्थियों को संस्कार व आत्मविश्वास देते हैं। उपाध्यक्ष क्षमा चौहान ने कहा कि गुरु का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और शिक्षा की पूरी परंपरा का सम्मान है। इस अवसर पर संस्था कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, एरिया अध्यक्ष बबीता कटारिया आदि का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें