मेरठ की ऋषभ एकेडमी में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ओपन मंडल के ट्रायल आयोजित किए गए। क्रिकेट कोच अत्तर अली की निगरानी में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का आकलन किया गया। ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। चयन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिल सके, इसके लिए उनके प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।