मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग हटाई और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर धरने को अनिश्चितकाल तक जारी रखने की चेतावनी दी।