मेरठ में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने शिक्षक खंड सीट से नामांकन दाखिल किया। वह समर्थकों के साथ कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।