फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में गूंजे बाबा के जयकारे, जमकर झूमे श्रद्धालु

मेरठ। वेस्टर्न रोड स्थित ग्रैंड ऑरा मंडप में श्री श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े ही उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए। पूरा मंडप बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। देर तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में डूबकर महोत्सव का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें