हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद गोगी गैंग के शूटर योगेश टुंडा और दीपक को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। शामली पुलिस ने दोनों के खिलाफ बी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में साजिश के आरोपों को लेकर रिमांड की प्रक्रिया कराई। दिल्ली और स्थानीय पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहे। योगेश टुंडा वर्ष 2023 में तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी बताया जाता है।