मेरठ। भैसाली मैदान में चल रही छावनी रामलीला में गुरूवार को प्रभू श्रीराम का वनवास मंचन हुआ, जिसमें उनके भाई भरत वन में ही प्रभू श्रीराम के खड़ाऊ लेने पहुंच गए। भरत ने कहा कि जबतक वापसी लौटकर नहीं आते तबतक सिंघासन पर मैं नहीं आपके खड़ाऊ ही विराजमान रहेंगे। रामलीला मंचन देखने पहुंचे लोग यह दृश्य देख भाव-विभोर हो गए।