फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट पर सवर्ण एकता मंच का हुंकार

मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को 'सवर्ण एकता मंच' के तत्वावधान में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए कानून/नियमों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंच से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि यूजीसी का यह नया कानून सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षाविदों के हितों के खिलाफ है। इससे शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा होगा और योग्य अभ्यर्थियों के अवसरों को सीमित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें