घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के परिसर में शनिवार को महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से जुड़े सात महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच पुरुष वर्ग में मेजबान सर्वोदय पीजी कॉलेज ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।