छठ पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने जनपद मुख्यालय सहित घोसी तहसील क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।