फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में पीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जांच के मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश

मथुरा में यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया जा रहा है। जैन इंटर कॉलेज चौरासी सहित अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जांच, हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है। जिले में आज दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रहा है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए पुख्ता तैयारियां की हैं। जिले में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार पीईटी का आयोजन 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को कुल छह पालियों में किया जा रहा है। परीक्षा के लिए कुल 84816 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। हर पाली में 14136 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें