फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिनदहाड़े बंद मकान का तोड़ा ताला, लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव बिबावली में मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बना लिया। मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर अलमारी से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत और अपने दूसरे प्लॉट पर गए हुए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत मांट पुलिस से की है। थाना मांट के गांव बिबावली निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र राजन सिंह के परिवार के सदस्य मंगलवार को खेत और दूसरे प्लॉट पर गए हुए थे। घर में मौजूद छह वर्षीय बच्ची भी जब बाहर चली गई, तो चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि देवेंद्र सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें