फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेड़-पाैधों को बांधी राखी, छात्र-छात्राओं ने दिया बड़ा संदेश

Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 06:36 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में रक्षाबंधन के पर्व पर छात्र-छात्राओं ने गांधी पार्क में पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक समर्थ गोयल ने कहा कि हम अपनी परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर आगे बढ़ें तो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही समाज में परंपराओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। तन्वी अग्रवाल ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने परिवेश को तभी बेहतर बना सकते हैं, जब अपनी परंपराओं को आधुनिकता और प्रासांगिकता के अनुरूप मनाएं। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि ऐसे पवित्र पर्व पर अन्य छात्रों को भी इस तरह का निर्णय लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर कार्तिक, वंश शर्मा, पुनीत, शौर्य आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें