फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीएसए कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं पर प्रदर्शन, छात्रों ने प्रशासन को गिनाईं समस्याएं

मथुरा। बीएसए कॉलेज में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में एनएसयूआई ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त और स्वच्छ वॉशरूम की व्यवस्था नहीं है। संगठन ने प्रत्येक फैकल्टी में बने वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके साथ ही छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था जरूरी है। ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और ताजा पेयजल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इसके लिए वाटर कूलर और आरओ प्लांट की नियमित सफाई व रखरखाव सुनिश्चित कराने को कहा गया। संगठन ने चेतावनी दी कि विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें