फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने वाला सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा

महिला बैंककर्मी को परेशान करने वाले सपा नेता राजन रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता को पुलिस ने अलीगढ़ के धाैर्रा माफी इलाके से पकड़ा है। मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग उठा था। उन्होंने महिला बैंककर्मी के दफ्तर में चक्कर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप पर चैटिंग भी शुरू कर दी। सपा नेता ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा था कि, सपा सरकार बस आने ही वाली है। भैयाजी से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा दूंगा। बस उनके प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखें। महिला एवं उनके पति ने सीओ सिटी से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के पति भी सरकारी मुलाजिम हैं। सपा नेता ने तारीफ का बहाना बनाकर कुछ ऐसी बात कह दी थीं, जिसका महिला ने विरोध कर दिया। महिला के नाराज होने पर सपा नेता ने दोबारा से चैट कर माफी मांगी। इसके बाद तारीफ करते हुए अपना प्रभाव दिखाने के लिए प्रलोभन दिया। कहा कि इस बार सपा की सरकार बनने वाली है। सपा सरकार आते ही सीएम कोटे से डेपुटेशन पर उन्हें आईएएस बनवा देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें