फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्वर ठप होने की वजह से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री, लोग परेशान

मथुरा के छाता में ई-स्टांप सर्वर ठप होने के कारण शुक्रवार को छाता तहसील परिसर में बैनामा कराने पहुंचे क्रेता और विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम चार बजे तक मात्र 13 रजिस्ट्री ही हो सकीं, जिससे कार्यालय में दिनभर मायूसी का माहौल रहा। सुबह कार्यालय खुलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने बैनामा के दस्तावेजों के साथ तहसील परिसर पहुंच गए थे। तय समय पर प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते ई-स्टांप का सर्वर पूरी तरह डाउन हो गया। सर्वर न चलने की वजह से स्टांप पेपर की ऑनलाइन प्रक्रिया और डिजिटल वेरिफिकेशन का काम ठप पड़ गया। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से रजिस्ट्री कराने आए लोग सुबह से ही अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। घंटों बीत जाने के बाद भी जब सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो लोगों और उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें