फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में सड़क पर गड्ढे ने लगाया फोरलेन की रफ्तार पर ब्रेक

मथुरा-गोवर्धन रोड पर खंडेलवाल सेवा सदन के सामने फोरलेन पर बड़ा गड्ढा वाहनों की रफ्तार रोक रहा है। चालक गड्ढे से बचने के लिए धीमी गति से किनारे से निकल रहे हैं। उखड़ी ईंटें वाहनों से उछलकर राहगीरों को चोट पहुंचाने के साथ हादसे का खतरा बढ़ा रही हैं। हाईवे से श्रीजी बाबा स्कूल तक 1800 मीटर सीसी फोरलेन में गोवर्धन-मथुरा लेन पर खंडेलवाल सेवा सदन, महाराजा पार्क रोड और एफसीआई गोदाम के सामने तीन ठोकरें बनी थीं। जुलाई में गुरु पूर्णिमा मेले से पहले इनके कॉलम काटकर सीमेंटेड ईंटों से मरम्मत कराई गई थी। कुछ ही दिन बाद खंडेलवाल सेवा सदन के सामने ईंटें फिर उखड़ गईं और गड्ढा बन गया। करीब 496 करोड़ रुपये की लागत से 2023 में बनी सड़क में जल्द खराबी शुरू होने से गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें