फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुराने डीएम कार्यालय में सुरक्षित रखे पीईटी के प्रश्नपत्र, परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मथुरा में पीईटी-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने डीएम कार्यालय में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस निगरानी में सुरक्षित रखवाई गई हैं। कार्यालय में ताला लगाकर विभागीय अधिकारियों की सील लगाई गई है। जिले के 33 केंद्रों पर 84,816 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 33 सेक्टर और 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए जंक्शन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। केंद्रों के आसपास भीड़ जुटने पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें