फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवर्धन में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1300 से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

गोवर्धन। विकासखंड गोवर्धन में शुक्रवार सुबह आठ बजे से एमएलसी चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। यहां बनाए गए दो मतदान बूथों पर 1300 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा। एक बूथ पर 904 मतदाता हैं, जबकि दूसरे बूथ पर 300 से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता और सीओ गोवर्धन अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। प्रशासन की मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान निर्धारित समय तक सुचारु रूप से संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें