फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मथुरा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम यमुना के राजा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्रजवासियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश और ब्रजवासी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस और सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। यमुना मैया के तट पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का करीब 25 वर्षों का प्रशासनिक जीवन देशवासियों को समर्पित रहा है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि सेवा संकल्प दिवस के तहत मथुरा के सभी मंडलों में विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजा घाट पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें