फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वीकेंड पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, रस्सी लगाकर भीड़ को किया नियंत्रित

वृंदावन में रविवार का अवकाश होने के कारण विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों के चलते सुबह से लेकर मंदिर के पट बंद होने तक परिसर और आसपास के इलाके खचाखच भरे रहे। मंदिर के चौक और आसपास की गलियों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने होल्डिंग एरिया में रस्सियों से श्रद्धालुओं को समय अंतराल में रोक रोककर मंदिर की ओर भेजा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रबल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वीकेंड और रविवार की छुट्टी होने की वजह से सामान्य दिनों की तुलना में भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग रविवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचते हैं, जिसके कारण मंदिर परिसर में पूरे दिन भारी भीड़ रही। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य के दर्शन किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें