मथुरा जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे 35 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सख्त कार्रवाई की है। आरटीई और शासन के निर्देशों के उल्लंघन पर इन सभी अमान्य स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगया है। बीएसए रतन कीर्ति ने स्पष्ट किया कि नोटिस के बाद भी संचालकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर यह कदम उठाया गया। यदि आदेश के बाद भी स्कूल चले, तो रोजाना 10000 रुपये अतिरिक्त पेनल्टी लगेगी और संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर स्कूल सील होंगे। इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों का दाखिला नजदीकी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराया जाएगा।