फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्राओं के शस्त्र प्रदर्शन से गूंजा अग्निशिखा सम्मेलन

आज की नारी सबला और आत्मनिर्भर है, जिन्हें अपनी सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। ये बातें यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित अग्निशिखा युवती सम्मेलन में कहीं। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने हैरतअंगेज शस्त्र प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। महानगर उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने प्रस्तावना रखते हुए छात्राओं में आत्मरक्षा की भावना जगाने पर बल दिया। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की सचिव रिया छावड़ी ने छात्र राजनीति में बेटियों की भागीदारी को जरूरी बताया, जबकि राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता ने पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान सुनील कुमार राय, आनंद कठेरिया, नीता सिंह, साधना प्रजापति, विनीता शर्मा, दिव्यांशु पचौरी, अमन पांडेय व गोपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्रा कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें