फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में पुराने बस स्टैंड से होली गेट तक हटाया गया अतिक्रमण

मथुरा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम ने कड़ा रुख अपनाया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्ग पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने किया। अभियान के तहत पुराने बस स्टैंड से लेकर होली गेट चौराहे तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी व स्थायी अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल एवं स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें