फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में जुटे आठ राज्यों के श्रद्धालु, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की ली शपथ

बंगाल, ओडिशा, दिल्ली समेत आठ राज्यों से आए श्रीकृष्ण भक्तों ने शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर पुनः भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने-अपने राज्यों में जनजागरण अभियान चलाने और इस विषय को हर हिंदू तक पहुंचाने की शपथ ली। राया के गणेश बाग स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने गांव, शहर और समाज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर जागरूकता फैलाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। संकल्प के दौरान पूरा परिसर 'जय श्रीकृष्ण' और 'आ गए हैं अवध बिहारी, अब आएंगे कृष्ण मुरारी' के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संघर्ष केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर हिंदू अपने क्षेत्र में इस विषय को लेकर जनजागरण करे और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत जागरूक समाज होता है। यदि हर श्रद्धालु अपने गांव, मोहल्ले और नगर में दस नए लोगों तक इस विषय को पहुंचाने का संकल्प ले, तो यह अभियान देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचकर संकल्प लेना इस बात का संकेत है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अब सीमित क्षेत्र का नहीं, बल्कि व्यापक जनआस्था का विषय बन चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें