फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोकिलावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सूरज कुंड में स्नान कर किए शनिदेव के दर्शन

मथुरा के कोसीकलां में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सूरज कुंड में स्नान कर शनिदेव के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कोकिलावन धाम में सुबह से ही शनि भक्तों का तांता लगा रहा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भक्तों ने यहां पहुंचकर कोकिलावन की तीन कोसीय परिक्रमा की, जिसके बाद भक्तों ने मंदिर प्रांगण में स्थित सूरज कुंड में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने लंबी कतारों में लग शनिदेव के गुरु बरखंडी महाराज का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शनि देव मंदिर पहुंच शनिदेव के विग्रह पर सरसों का तेल, काले उड़द, काले तिल आदि सामग्री अर्पित किए। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शनि भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव मंदिर के श्रीमहंत प्रेम दास महाराज ने बताया कि शनिदेव की परिक्रमा कर दर्शन और पूजा-अर्चना करने पर अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें