फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्णिमा पर दाऊजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा के बलदेव में पूर्णिमा पर शनिवार को श्री दाऊजी महाराज मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर सुबह से श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार रहा। पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री दाऊजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए। मंदिर में भजन-कीर्तन व श्री दाऊजी महाराज की जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय बन गया । श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर व आसपास दिनभर चहल-पहल बनी रही। पूर्णिमा पर श्री दाऊजी महाराज के दर्शन का विशेष महत्व होने से सुबह से लेकर दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें