फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मांट में तीन बन परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मांट। मांट तहसील के मुख्य द्वार से शनिवार को राधा रानी तीन वन परिक्रमा का 34वां सोपान शुरू हुआ। बंसीवट के संत वृन्दावन दास जी महाराज के सानिध्य में सुबह 8 बजे यह परिक्रमा प्रारंभ हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह परिक्रमा पिछले 34 महीनों से लगातार जारी है। परिक्रमा मांट से चलकर सीधे राधारानी मानसरोवर पहुंची। रास्ते में गांव भीम में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और बाल भोग वितरित किया। इसके बाद परिक्रमा बेलवन स्थित महालक्ष्मी मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी के बाद श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य और गायन किया जाएगा। संत वृन्दावन दास महाराज ने बताया कि कुछ लोगों के साथ शुरू हुई इस परिक्रमा में अब एक हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि तीन वन की परिक्रमा से चौरासी कोस परिक्रमा का पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी परिक्रमा में शामिल होने की अपील की।प्रत्येक परिक्रमा में गोरे दाऊजी मंदिर सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ता शीतल जल की सेवा प्रदान करते हैं। परिक्रमा में वरिष्ठ अधिवक्ता मथुरेश नारायण भी शामिल थे, जिन्होंने परिक्रमा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें