फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्माष्टमी के बाद बलदेव जन्मोत्सव की मचेगी धूम, 17 सितंबर को उमड़ेगा श्रद्धालुओं का हुजूम

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 09:40 PM IST

मथुरा के बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। 17 सितंबर को श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी । 10 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा पुजारी व बंटी पुजारी ने बताया भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता श्री दाऊजी महाराज का 17 सितंबर को जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। सुबह विशेष अभिषेक, विशेष श्रृंगार दर्शन, हीरा जवाहरात पन्ना माणिक धारण कर विशेष दर्शन होंगे, वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा श्री बलभद्र सहस्त्र नाम पाठ, हवन-यज्ञ होगा। नफीरी वादन के साथ मंदिर सजाया जाएगा। दोपहर में नंदोत्सव में नारियल फल मेवा प्रसाद स्वरूप लुटाया जाएगा। शाम को विभिन्न झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी, रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बलदेव छठ पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 10 सितंबर से कलश यात्रा के शुरू होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें