फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापारी की बेटी आठ दिन बाद भी बेसुराग, एसएसपी से लगाई गुहार

Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 11:34 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में एक व्यापारी की बेटी के लापता होने के मामले में आठ दिन बीत जाने के बावजूद उसका सुराग नहीं लग पाने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, सुनील शेरगढिया, भगवत प्रसाद मित्तल आदि ने एसएसपी से मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से वे लगातार अपनी बेटी की तलाश और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, वेद प्रकाश गोयल, हरेंद्र ठाकुर विवेक अग्रवाल संजय गर्ग, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाबिया, ललित कुमार अग्रवाल, अजय गोयंका, सोनू मंगला, मनोज, अनिल कुमार अग्रवाल, गोविंद जाबिया आदि ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार से मुलाकात कर कहा कि पीड़ित परिवार को जल्दी राहत दिलाने तथा लापता बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। प्रभारी निरीक्षक ने प्रनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि युवती को जल्द से जल्द बरामद करने के लिए प्रयास कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें