फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाकियू सुनील ने मनाई महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और किसान हित में किए संघर्ष को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों की समस्याओं और अधिकारों के लिए लंबे समय तक मजबूती से संघर्ष किया। उनके विचार और कार्य आज भी किसानों को प्रेरणा देते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव चौधरी लक्ष्मण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बबलू चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, जिला महासचिव मुकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, नंदू, सीएम पाठक, विशाल, शिवम, अंशुल पंडित, रुद्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें