फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

मथुरा के कोसीकलां में विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को भाजपा की बैठक अग्रसेन नगर में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की तैयारियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि स्नातक निर्वाचन को लेकर छाता, कोसीकलां और चौमुहां में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर क्षेत्र के कुल 1427 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को होगा। बैठक में पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं, मतदाताओं से संपर्क और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय में चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों को पूरा करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, तरुण सेठ, सीमा रानी, तुलसी पांडेय, रघुवर सिंह तोमर, सतीश वाल्मीकि, टिंकूर अग्रवाल, लवली वर्मा, राजेंद्र सविता, अनिल भातू, जवाहर सिंह रावत, मेतुल पांडेय आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें