फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्तर भारत के भरत मिलाप मेले के लिए रामलीला संस्थान का द्विवार्षिक चुनाव 30 अगस्त को

मथुरा के कोसीकलां में उत्तर भारत के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले के सफल आयोजन के लिए रामलीला संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद आयोजित बैठक में संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार मंगला ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से आगामी 30 अगस्त, रविवार को शाम चार बजे भरत मिलाप चौक पर अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार चुनाव के दौरान नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी और नगरवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर विशाल बैठक करते हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के समर्थक अपने प्रत्याशी का नाम प्रस्तावित करते हैं, जिसके लिए दो प्रस्तावकों द्वारा समर्थन किया जाता है। यदि अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या अधिक होती है तो पंच लोगों को सर्वसम्मति से चुनकर प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करते हैं और एक नाम प्रस्तावित करते हैं, जिसे परंपरा के अनुसार नगरवासियों की सहमति से स्वीकार किया जाता है। इस बार चुनाव को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर तेज है। बताया जा रहा है कि 8-10 संभावित प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। संभावित प्रत्याशी समाजसेवियों और पंच परमेश्वरों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। अब सभी की निगाहें 30 अगस्त को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं। इसी दिन तय होगा कि ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की परंपरा और आयोजन की जिम्मेदारी आगामी दो वर्षों के लिए रामजी की सेवा का भार किसके कंधों पर सौंपा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें