फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: जिलाध्यक्ष बने बच्चू सिंह, मथुरा लाैटने पर हुआ स्वागत

मथुरा में लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी में बच्चू सिंह चौधरी को जिलाध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ स्थित प्रधान कार्यालय पर निर्वाचन के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मथुरा लौटने पर प्रांतीय खंड कार्यालय में कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। चौधरी ने कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में सुरेश चंद्र शर्मा को संरक्षक, विक्रम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू सिंह को उपाध्यक्ष, उदयवीर सिंह चौधरी को जनपद मंत्री, कैलाश चंद्र चौधरी, प्रेमपाल बघेल और रोहतास कुमार को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। महावीर सैनी और हरिओम शुक्ला को संगठन मंत्री, विमल कुमार को कार्यालय सचिव, पुष्पेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, पन्ना लाल बघेल को ऑडिटर तथा फतेह सिंह और पुष्पा देवी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कविता देवी को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें