करहल। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की रिहाई की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी बीती रात किशनी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने नेहा बोरा की रिहाई की मांग उठाई। उनकी रिहाई के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव, जिला महासचिव शशांक चतुर्वेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।