फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवीगंज में निकली भव्य राम बारात, 35 आकर्षक झांकियों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

नवीगंज। कस्बा नवीगंज में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे, आतिशबाजी और जयकारों के बीच निकली इस बारात में करीब तीन दर्जन (35) आकर्षक व मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने कस्बावासियों का मन मोह लिया। बारात का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन और आरती के पश्चात मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाक्य, राम बारात अध्यक्ष रामू गौतम तथा रामलीला अध्यक्ष अजय पुजारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद शोभायात्रा नवीगंज तरावादेव टोल प्लाजा से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर तथा आरती उतारकर बारात का भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कस्बे में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। बारात में शामिल भगवान श्रीराम के स्वरूप सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे और बैंड-बाजे की भक्तिमय धुनों पर युवाओं की टोलियों ने जमकर नृत्य किया और झांकियों का भरपूर आनंद उठाया। देर शाम तक चले इस आयोजन से पूरे कस्बे का वातावरण 'जय श्रीराम' के जयघोष से गुंजायमान रहा। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार, एसएसआई सुखबीर सिंह एवं नवीगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ और कमेटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद रहे। इस अवसर पर किशोर शाक्य, ऋषि दिवाकर, संजू लाल, राजू शर्मा, मोंटी यादव, आलोक राठौर, नरेश सिंह चौहान, बबलू शर्मा, मोहम्मद शानू, अवनीश शाक्य, मुकेश शाक्य, अक्षत शाक्य, रिंकू गौतम, अश्विनी गौतम और अनमोल गौतम सहित बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें