फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदलते मौसम में बढ़े बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़

मैनपुरी। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ा। काफी देर इंतजार के बाद मरीजों को उपचार मिल सका। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुखार के सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदलते मौसम के साथ गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से बीमारियां फैल रही हैं। जगह-जगह गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने और गांवों में जांच कराने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की बढ़ती संख्या इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें