फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 85 साल से रावण का पुतला बना रहा बली मोहम्मद का परिवार

मैनपुरी जनपद में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए बली मोहम्मद का परिवार पिछले 85 वर्षों से रामलीला के लिए रावण के पुतले बना रहा है। आगरा रोड निवासी बली मोहम्मद बताते हैं कि उनके परिवार में यह परंपरा उनके दादा ने शुरू की थी। इसके बाद उनके पिता और भाई ने इसे आगे बढ़ाया। अब वह स्वयं इस परंपरा को निभा रहे हैं। उनका परिवार रामलीला के लिए रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी तैयार करता है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रही है। बुधवार देर शाम आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इन पुतलों को तैयार करने में बली मोहम्मद और उनके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें