शुक्रवार को हुई बारिश के बाद नगर पालिका क्षेत्र के शास्त्री नगर और गांधी नगर वार्ड में सड़क पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी काफी देर तक सड़कों पर जमा रहा। वार्डवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है।