महराजगंज की नौतनवा तहसील क्षेत्र में मोहानापुर ढाला से सिंघपुर धरौली तक फॉरेस्ट रोड निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और सड़क निर्माण कराने की मांग की।