महराजगंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापारियों ने नकद लेनदेन की सीमा बढ़ाने, सरकारी बैंकों को सातों दिन खोलने, न्यूनतम बैलेंस पेनाल्टी व कैश हैंडलिंग शुल्क समाप्त करने और केवाईसी के नाम पर बार-बार परेशान न करने समेत कई मांगें उठाईं।