फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजय प्रजापति (21) पुत्र सदानंद प्रजापति, निवासी किशुनपुर टोला पिपराढाडा, थाना ठूठीबारी है। वह मुकदमा संख्या 822/24 में धारा 323, 504, 506 और 427 भादवि से संबंधित वारंटी था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रमेश पुरी और कांस्टेबल अभिषेक चौधरी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें