फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह सखियों ने प्रदर्शन कर मांगा 20 हजार मानदेय

मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य सखी और समूह सखियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सखियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें दो हजार रुपये मानदेय मिलता है, वह भी समय से नहीं दिया जाता। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, भुगतान सीधे बैंक खाते में कराने, सभी सखियों को स्मार्टफोन और ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सखियों को स्थायी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में रेनू, राधिका, जानकी, छाया, सोना, दिव्या, मंजू, रुक्मिणी, किरण, पूजा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें