हराजगंज की बृजमनगंज नगर पंचायत में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ठाकुर द्वारा पोखरे और शिवालय पोखरे पर साफ-सफाई, चूना पुताई और वेदी निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दोनों घाटों का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। घाटों पर प्रकाश, एलईडी स्क्रीन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। ईओ सुरभि मिश्रा के अनुसार, व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और स्वच्छ पेयजल का भी इंतजाम किया गया है।