महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने पटाखों के अवैध भंडारण के ठिकाने पर छापा मारा। क्षेत्राधिकारी नौतनवा वसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में रामजानकी चौराहे के पास स्थित एक दुकान और उससे जुड़े मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान वहां से अलग-अलग प्रकार के भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। कार्रवाई के बाद कस्बे के पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।