मौसम में बदलाव के बीच शुक्रवार को महराजगंज जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्ची बनवाने और दवा लेने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही बनी रही।