महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में सिसवा-निचलौल मार्ग पर बुधवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।