महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि समान कार्य करने के बावजूद वेतन और अन्य सुविधाओं में अंतर है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।